
x
साहेबगंज थाना क्षेत्र के देवसर असली गांव की है।
बिहार | मुजफ्फरपुर में एक कलियुगी पत्नी ने अपने पति को सिर्फ इसलिए जिंदा जला दिया क्योंकि पति उसे पसंद नहीं था। प्रेम जाल में फंसा कर पहले उसने अपने पति को पेड़ से बांध दिया फिर केरोसिन छीट कर आग लगा दी। घायल पति का एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। शक के आधार पर पुलिस ने एक युवक को भी हिरासत में लिया है। घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के देवसर असली गांव की है।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का है। घायल शंभू कुमार की पत्नी छोटी कुमारी उसे पसंद नहीं करती थी। 1 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। पत्नी छोटी कुमारी सुंदर और तेजतर्रार है जबकि पति शंभू कुमार थोड़ा सुस्त है और हकलाता है। शादी के बाद से ही छोटी अपने ससुराल में बवाल करती रहती थी।
एसकेएमसीएच में बर्न वार्ड में भर्ती घायल शंभू कुमार ने बताया कि वह दिल्ली में एक कंपनी में गार्ड की नौकरी करता था। बीते दिनों पत्नी ने फोन कर उसे बुलाया। शनिवार की रात को पत्नी छोटी ने उसके साथ बहुत प्यार जताया और सेल्फी लेने के नाम पर घर के पास एक पेड़ से बांध दिया। बांधने के बाद भी उसने अपने पति को प्यार दुलार करके बहलाया फुलाया। शंभू जब आश्वस्त हो गया कि वह उसकी पत्नी वाकई उससे प्यार करती है तो छोटी पीछे चली गई। उसने मिट्टी तेल का डब्बा लाया और शंभू के ऊपर छिड़ककर तुरंत आग लगा दी।
पेड़ से बंधा हुआ जलता शंभू चिल्लाने लगा तो आसपास के लोग दौड़ कर आए। अन्य लोगों ने मिलकर रस्सी खोल कर उसकी जान बचाई। आनन-फानन में उसे साहेबगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से रविवार की सुबह एसकेएमसीएच में भर्ती कर दिया गया। उसे बचाने में दो लोग मामूली रूप से झुलस गए।
इस कांड में साहेबगंज थाना अध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया है कि स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी पत्नी छोटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका मायका पारु थाना क्षेत्र के गिजास गांव में है। पिछले साल जून महीने में दोनों की शादी हुई थी। पुलिस ने शक के आधार पर पारु के एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि शंभू सीधा साधा इंसान है जबकि उसकी पत्नी छोटी तेजतर्रार है और सुंदर भी है। इसकी वजह से दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। संभवतः इसी वजह से छोटी ने पीछा छुड़ाने की नियत से अपने पति की जान लेने की कोशिश की। लेकिन लोगों की मदद से शंभू की जान बच गई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Next Story