बिहार

पांच लाख रुपए दहेज के लिए पत्नी की बेरहमी से हत्या

Rani Sahu
4 Aug 2023 1:32 PM GMT
पांच लाख रुपए दहेज के लिए पत्नी की बेरहमी से हत्या
x
नालंदा : नालंदा में एक पति ने सात जन्मों के बंधन को शर्मसार कर दिया। आरोपी पति ने दहेज के लिए अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पत्नी पर मायके से पांच लाख रुपए दहेज लाने का दबाव बना रहा था और जब पत्नी ने इनकार कर दिया तो उसकी बेरहमी से जान ले ली। घटना वेन थाना क्षेत्र के लक्ष्मी बिगहा गांव की है।
मृतक महिला की पहचान लक्ष्मी बिगहा गांव निवासी राजबलम यादव उर्फ बलमा की पत्नी शिहंता देवी के रूप में हुई है। मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि आरोपी राजबलम उसकी बहन से पांच लाख रुपए दहेज में लाने को कह रहा था। लुधियाना में किसी दूसरी महिला से उसका अवैध संबंध था। शुक्रवार को आरोपी पति बिहारशरीफ लौटा था और मृतका अपने पति को रिसीव करने के लिए स्टेशन पर पहुंची थी।
स्टेशन से गांव लौटने के बाद आरोपी पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई करने के बाद उसके मायके फोन किया कि मृतका शिहंता की तबियत खराब है। जब परिजन लक्ष्मी बिगहा पहुंचे तो उसे मृत पाया। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
Next Story