बिहार

दहेज में नहीं मिली जैकेट तो आगबबूला हो गया पति, उठा लिया ये खौफनाक कदम

Shantanu Roy
8 Jan 2023 9:32 PM IST
दहेज में नहीं मिली जैकेट तो आगबबूला हो गया पति, उठा लिया ये खौफनाक कदम
x
बड़ी खबर
वैशाली। बिहार से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ एक पति ने अपनी पत्नी का क़त्ल सिर्फ इसलिए कर दिया क्योंकि उसके परिवारवाले दहेज में महंगी जैकेट का मांग पूरा नहीं कर सके। पति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर क़त्ल कर दिया। मृतका का नाम रितिका कुमारी है, जो बिहार के छपरा जिले की रहने वाली है। मंगाईडीह गांव की रहने वाली रितिका की शादी 8 महीने पहले ही वैशाली में हुई थी। रितिका को शादी के पश्चात् दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। शिकायत के अनुसार, अनीता देवी ने कहा है कि उन्होंने बेटी रितिका की शादी 2 मई 2022 को वैशाली के रहने वाले कालीचरण सिंह उर्फ बुलबुल सिंह के साथ की थी। बुलबुल सिंह ने ही पत्नी का क़त्ल कर दिया क्योंकि वह महंगी जैकेट मांग रहा था। प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, रितिका के परिजन कह रहे हैं कि शादी के समय से ही चार पहिए की मांग की जा रही है। लड़की का मोबाइल नंबर भी बदल दिया गया था, जिससे वह घर पर बात न कर पाए। अनीता देवी ने कहा कि बेटी के क़त्ल से पहले दामाद ने महंगी जैकेट को लेकर भी प्रताड़ित किया था। मुख्य अपराधी पति की गिरफ्तारी हो गई है। 3 अन्य फरार चल रहे हैं।
Next Story