बिहार
पति रात में घर नहीं लौटा तो मां बनी हैवान, 13 और 11 साल की बेटियों की हत्या कर डाली
jantaserishta.com
25 Nov 2026 1:47 PM IST

x
जांच जारी.
मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है. एक मां ने अपनी ही दो बेटियों की गला घोंटकर हत्या कर दी. दोनों की उम्र 13 और 11 साल थी. आरोप है कि पति के रात में घर नहीं लौटने से नाराज महिला ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. इतना ही नहीं, उसने अपनी तीसरी बेटी को भी मारने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह वहां से भाग निकली और उसकी जान बच गई.
घटना पूर्वी चंपारण जिले के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के सेमुआपुर गांव की है. एक ही घर में दो सगी बहनों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. शुरुआत में बच्चियों की मौत संदिग्ध लग रही थी. उनके मुंह से झाग निकलने जैसी बात सामने आने के बाद पुलिस जहर दिए जाने समेत दूसरे पहलुओं की जांच कर रही थी.
दो बच्चियों की मौत की सूचना मिलते ही डुमरियाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को भी बुलाया गया. शुरुआती जांच के दौरान बच्चियों की मां घर से गायब थी, जबकि पुलिस ने उनके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. हालांकि, पुलिस ने जांच को सिर्फ शक के आधार पर आगे नहीं बढ़ाया. तकनीकी जांच और दूसरे सुरागों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ी गईं. इसके बाद जांच की दिशा बदल गई और बच्चियों की हत्या का शक उनकी मां पर गहरा गया.
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों बच्चियों की गला घोंटकर हत्या की गई थी. आरोप है कि मां ने तीसरी बेटी को भी मारने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से भाग गई. इसी वजह से उसकी जान बच सकी. मोतिहारी के प्रभारी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





