बिहार

पछुआ हवाओं ने लोगों को कंपाया, जानें कई जिलों में गिरा तापमान

Admin4
29 Dec 2022 11:54 AM GMT
पछुआ हवाओं ने लोगों को कंपाया, जानें कई जिलों में गिरा तापमान
x
पटना। बिहार में कड़ाके की सर्दी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शीतलहर की वजह से सूबे में कनकनी और कंपकंपी बढ़ गई है, ग्रामीण इलाकों में कोहरे और धुंध की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कई जिले कोहरे की चपेट में हैं। वहीँ मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि पछुवा हवा का प्रवाह ठंड को और बढ़ाएगा।
राज्य भर में बर्फीली हवाओं के प्रभाव के चलते कई जिलों में दिन और रात के तापमान में भारी कमी दर्ज की गई है। दिन में देर तक धूप न निकलने से उत्तर बिहार के कई जिलों में शीतलहर जैसे हालात रहे। अगर हालात ऐसे ही रहे तो गुरुवार को मौसम की स्थिति के आधार पर कुछ जिलों में शीत लहर की घोषणा हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट गुरुवार को भी बनी रहेगी और राज्य के दक्षिणी पश्चिमी जिलों में एक से दो जगह पर शीत लहर की घोषणा हो सकती है।
मौसम विभाग ने कहा है कि तापमान में और गिरावट आएगी हवा की दिशा में बदलाव और दक्षिणी पछुआ हवा की सिर्फ गति के कारण मौसम में और बदलाव होगा। मौसम विभाग के अनुसार पटना में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की कमी आने के साथ-साथ ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।
Admin4

Admin4

    Next Story