बिहार

West Champaran: नियोजन रोजगार मेला में 833 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

Admindelhi1
10 Jun 2025 1:13 PM IST
West Champaran: नियोजन रोजगार मेला में 833 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार
x

पश्चिम चम्पारण: बगहा अनुमंडल के प्रखंड बगहा एक में सोमवार काे जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया, जिसमें जिला के कई बच्चें शामिल हुए। रोजगार मेला में कौशल विकास योजना बगहा एक और बगहा दो के साथ अन्य जगहों से कई युवक युक्तियां ने आवेदन दिया। श्रम विभाग द्वारा 25 काउंटर का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपसभापति रश्मि रंजन के मौजूदगी में योग्य लोगों को रोजगार दिया गया।

श्रम संसाधन विभाग के नोडल पदाधिकारी सह जिला नियोजन पदाधिकारी मुकुंद माधव ने बताया कि सोमवार के दिन प्रखंड बगहा एक में कुल 1903 आवेदन मिले, जिसमें जांच के क्रम में कागजात का मूल्यांकन श्रम विभाग और व्यावसायिक संस्थाओं द्वारा किया गया, जिसके आधार पर कुल 833 लोगों को एकदिवसीय नियोजन मेला के माध्यम से लोगों को 19 कंपनियों के द्वारा श्रम विभाग के सहयोग से रोजगार दिया गया।

जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इस श्रम मेला का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। जिला में प्रत्येक महीना के सप्ताह में इसका आयोजन श्रम विभाग द्वारा होता है। वही इस व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला में अलग-अलग विभागों की 1622 रिक्तिया थी, जिसमें एसबीआई, फाइनेंस कंपनी , बैंकिंग कंपनी इंश्योरेंस कंपनी आदि द्वारा योग्य लोगों का चुनाव किया गया। बगहा नगर उपसभापति रश्मि रंजन द्वारा और नोडल पदाधिकारी द्वारा कौशल विकास योजना के बच्चों को प्रशास्त्री पत्र भी दिया गया। रोजगार मिलने के बाद युवक युक्तियां काफी खुश दिखाई दिए। इस मौके पर श्रम विभाग और व्यावसायिक संस्थानों के लोगों में विकाश रंजन , जीवन प्रकश , सत्यम कुमार, नजिर हैदर, आदि मौजूद थे।

Next Story