
x
पटना। अप्रैल महीने में भीषण गर्मी और लहर चलने के बाद पिछले करीब 2 सप्ताह से बिहार में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राज्य में कई स्थानों पर मध्यम और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट देखी गई। लेकिन आज गुरुवार से फिर बिहार का मौसम करवट लेने लगा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हैं बताया है कि आज के बाद तीन से चार डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी होगी।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ मेघ गर्जन की संभावना है। इनमें उत्तर-पश्चिम भाग के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण और दक्षिण-पश्चिम बिहार के रोहतास, भभुआ, बक्सर, औरंगाबाद, भोजपुर और अरवल जिले शामिल हैं। हालांकि इन जिलों में बहुत कम जगह पर बादल छाए हुए नजर आएंगे।
वहीं, राज्य के बाकी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और तापमान में वृद्धि होगी। शुक्रवार से पूरे राज्य का मौसम लगातार अगले पांच से छह दिनों तक शुष्क रहेगा। कहीं भी वर्षा की चेतावनी नहीं दी गई है। इसके अलावा तापमान में वृद्धि के साथ-साथ भीषण गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान है। बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के तापमान में गिरावट देखी गई।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story