बिहार

Weather Forecast LIVE Updates: झारखंड-बिहार-यूपी सहित इन राज्यों में बारिश की संभावना

Ritisha Jaiswal
24 Feb 2022 8:33 PM IST
Weather Forecast LIVE Updates: झारखंड-बिहार-यूपी सहित इन राज्यों में बारिश की संभावना
x
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से तेज हवा चल रही है. फिर मौसम के एक बार करवट लेने के आसार हैं.

Weather Forecast LIVE Updates: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से तेज हवा चल रही है. फिर मौसम के एक बार करवट लेने के आसार हैं. झारखंड-बिहार और यूपी में बारिश की संभावना नजर आ रही हैं. जानें आज का मौसम कैसा रहने की संभावना है.

लाइव अपडेट
झारखंड में बारिश शुरू
झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में शाम से बारिश हो रही है.
आज भी बारिश के आसार
आइएमडी के अनुसार जम्मू में आज भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. यहां आज का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. जम्मू में बारिश अगले कई बारिश अगले कई दिनों तक होती रहेगी. वहीं, लेह में कड़ाके की ठंड अब भी जारी रहेगी.
बिहार के दक्षिणी हिस्से में एक ट्रफ लाइन
आइएमडी की तरफ से जारी बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक दक्षिणी-पूर्वी और इससे ऊपर डेढ़ किलोमीटर ऊपर तक पछुआ-उत्तर हवा चल रही है. इसके अलावा बिहार के दक्षिणी हिस्से से एक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है.
मध्यप्रदेश में भूकंप के झटके
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के नजदीक गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की मानें तो इंदौर के नजदीक पश्चिमी निमाड़ में भूकंप के निमाड़ में भूकंप के झटके आए हैं. रिक्टर स्कैल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई है.
बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान कश्मीर और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है.
श्रीनगर में ताज़ा हिमपात
जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में ताज़ा हिमपात के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बर्फ की मोटी परत बिछ जाने के कारण यातायात प्रभावित हुआ है.
दिल्ली में आसमान में आंशिक रूप से बादल
दिल्ली में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से चार डिग्री अधिक था. इसके साथ ही आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहे. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से कहा गया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण राष्ट्रीय राजधानी में 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
दिल्ली का बदलेगा मौसम
उत्तर पश्चिमी अफगानिस्तान के ऊपर चक्रवात की स्थिति और उससे दक्षिण पाकिस्तान तथा पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बनी चक्रवात की स्थिति के कारण हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली में अगले दो-तीन दिन तक आकाश में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं.
बिहार में होगी बारिश
बिहार के पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में आंशिक बरसात होने के आसार हैं. आइएमडी ने मेघ गर्जन की चेतावनी भी जारी की है. आज से रात के तापमान में अचानक दो से चार डिग्री सेल्सियस वृद्धि हो सकती है. 26 फरवरी तक बिहार में इसी तरह के मौसमी हालात बने रहेंगे. प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में कुछ स्थानों पर ठनका की आशंका भी जतायी गयी है.
उत्तराखंड में हो सकती है बारिश
उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों पर हिमपात हुआ. जिसके बाद कई हिस्सों में बारिश भी देखने को मिली. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में अगले तीन चार दिन बारिश हो सकती है.
बारिश और वज्रपात की आशंका
मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार झारखंड के कई जिलों में इस हफ्ते 24 और 25 फरवरी को बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गयी है. 24 और 25 फरवरी को झारखंड में हल्के के माध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया.
मौसम बदलने की संभावना
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल सहित उत्तराखंड और दिल्ली के कई हिस्से में मौसम बदलने की संभावना व्‍यक्‍त की है.
बारिश की संभावना
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार यूपी (UP) के कई जगहों पर मंगलवार से 25 फरवरी तक बारिश की संभावना है. साथ ही तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं. हवा की रफ्तार 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच हो सकती है.



Next Story