बिहार

हम तो लालू की बातों का नोटिस ही नहीं लेते : नितीश कुमार

jantaserishta.com
25 Oct 2021 10:10 PM IST
हम तो लालू की बातों का नोटिस ही नहीं लेते : नितीश कुमार
x

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद पर बड़ा हमला किया और कहा कि वह लालू की बातों का नोटिस ही नहीं लेते हैं. बिहार उपचुनाव के लिए प्रचार के बाद नीतीश सोमवार शाम पटना लौटे. यहां पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान जब नीतीश से पूछा गया कि लालू ने बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास को 'भकचोंहर' कह कर संबोधित किया है? तो इसपर नीतीश ने लालू पर तंज कसा और कहा कि वह कभी भी लालू की बात का नोटिस नहीं लेते हैं.

'भला हम लालू की बात का औचित्य साबित करेंगे?' - नीतीश ने कहा 'भला हम लालू की बात का औचित्य साबित करेंगे? हम तो नोटिस ही नहीं लेते... इनका काम है कुछ कुछ बोलते हैं ना... काम तो करना नहीं है कभी... सिर्फ जुबान से बोलते रहना है.. ऐसे लोगों की बात पर हम कभी ध्यान ही नहीं देते.'

'बिहार को पहले 700 मेगावाट बिजली मिलता था...' वहीं दूसरी तरफ नीतीश ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा बिहार की सड़कों के बदतर हालात को लेकर सरकार की खिंचाई किए जाने का भी जवाब दिया. नीतीश ने कहा- पहले तो बहुत अच्छा सड़क था? खूब अच्छा सड़क था ना? उन लोगों को अपने जमाने के बारे में बताना चाहिए... जो लोग बाढ़ पीड़ित होते थे उन्हें कभी कुछ मिलता था? बिहार को पहले 700 मेगावाट बिजली मिलता था... अब 6500 मेगावाट बिजली मिलता है.. बिहार में कितना ज्यादा बिजली मिलता था और अभी कितना कम मिलता है.. आप ही सोच लीजिए.'' दरअसल, तेजस्वी पिछले कुछ दिनों से कुशेश्वरस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर लगातार सड़क मार्ग से इलाके का दौरा कर रहे हैं और वहां की बदहाल सड़कों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं. यहां वे नीतीश कुमार के 16 साल के शासनकाल में हुए विकास के काम पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story