
x
Bihar बिहार: शेखपुरा में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 6 जनवरी को जल-जीवन-हरियाली दिवस मनाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य जल-संरक्षण, हरियाली बढ़ाना और जलवायु परिवर्तन से लड़ना है, जिसमें तालाबों और कुओं का जीर्णोद्धार तथा पौधारोपण जैसे कार्य शामिल हैं। यह बिहार सरकार का एक महत्वाकांक्षी अभियान है, जो 2019 में शुरू हुआ था, और इसके तहत कई सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, जैसे भूजल स्तर में सुधार और हरित आवरण में वृद्धि।
उप विकास आयुक्त ने जिले में जल-जीवन-हरियाली अभियान को सफल बनाने के लिए सभी से अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जिले में सार्वजनिक कुओं, चापाकलों एवं अन्य जल संचयन संरचनाओं के किनारे सोख्ता निर्माण कराया जा रहा है। भवनों की छतों पर वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण कराया गया है एवं नए जल स्रोतों का सृजन भी किया गया है। जिले में एकड़ क्षेत्रफल भूमि में टपकन सिंचाई की जा रही है। जिले में चेकडैम का निर्माण भी कराया गया है।
अपर समाहर्ता (जांच), शेखपुरा द्वारा बताया गया कि जल-जीवन-हरियाली दिवस के अंतर्गत किसी भी कार्यक्रम में हम लोग पौधा देकर सम्मानित करते हैं। जल और हवा हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। हम स्वयं दो तालाबों का निर्माण कर चुके हैं। साथ ही तालाब के पानी से खेतों की सिंचाई कराई जाती है। उन्होंने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत निर्धारित कार्यों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि जिले में भूजल स्तर दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है, जो एक गंभीर समस्या है। इसके लिए हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की आवश्यकता है। विगत दिनों हम लोगों ने अपने-अपने कार्यालयों एवं अन्य स्थलों पर वृक्षारोपण कार्य किया है, जिसकी देखभाल करने की आवश्यकता है। भवन निर्माण विभाग को नए भवनों के निर्माण के क्रम में वर्षा जल संचयन संरचना तथा लोक स्वास्थ्य कार्य प्रमंडल, शेखपुरा द्वारा नए चापाकलों के निर्माण के साथ-साथ सोख्ता निर्माण का कार्य अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा बताया गया कि इस जल-जीवन-हरियाली अभियान को सफल बनाया जाए। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि इस कार्यक्रम का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें। आम जनता में पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाएं। पेड़ लगाने के लिए अनुरोध किया गया, ताकि स्वच्छ हवा प्राप्त हो सके।
इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीण विकास विभाग, पटना, एवं प्रधान सचिव, ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्रवण कुमार ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। जल-जीवन-हरियाली दिवस प्रतियोगिता में अच्छे कार्य करने वाले छात्रों-छात्राओं में निखिल कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राजनंदनी कुमारी ने द्वितीय स्थान और आलोकिक रंजन ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
Tagsशेखपुराजल-जीवन-हरियाली अभियानबिहार सरकारजल संरक्षणवृक्षारोपणभूजल स्तरतालाब निर्माणचापाकलपर्यावरण जागरूकताजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





