बिहार
देखें रात 8 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
Shantanu Roy
12 Sep 2022 2:34 PM GMT

x
बड़ी खबर
राजस्थान। कांग्रेस में सचिन पायलट और CM अशोक गहलोत खेमों के बीच चल रही खींचतान अब बयानबाजी के रूप में खुलकर सामने आने लगी है। सचिन पायलट समर्थक नेता और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाई है। चौधरी ने कहा- राजस्थान की जनता सचिन पायलट को चीफ मिनिस्टर के रूप में देखना चाहती है। मुझे लोग कहते हैं।
हमने तो पायलट को देखकर ही वोट दिया था। जो जनता चाहती है मैं बिना लाग लपेट के वही बात बता रहा हूं। बुजुर्ग लोग मुझे कान में कहते हैं- सोनिया गांधी को समझाइए। हमने पायलट को देखकर वोट दिए थे। हमें ठगा गया है।
जनता की बातों पर गौर करना चाहिए
सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से राजेंद्र चौधरी ने कहा- हम जनभावना को समझकर उसके अनुसार काम नहीं करेंगे तो रिजल्ट कैसे आएंगे। जनता जो चाहती है, उसकी तो हमें कद्र करनी होगी। जनता जो बातें कह रही है, उन पर गौर करना होगा। जनभावना के अनुसार फैसले नहीं करने पर नुकसान ही होता है।
जनता ने रिजल्ट दे दिया था
चौधरी ने कहा- जब हमारी सीटें 21 पर आ गई थीं। तब सोनिया गांधी ने सचिन पायलट को राजस्थान में अध्यक्ष बनाकर भेजा। पायलट ने हाड़तोड़ मेहनत की। हमने मिलकर खूब संघर्ष किया। जब विधानसभा चुनाव हुए तो पार्टी को 21 सीटों से 100 पर पहुंचाया। कांग्रेस की सरकार बनी। छह महीने बाद ही लोकसभा चुनाव हुए तो हम सभी 25 लोकसभा सीट हार गए।
जनता ने छह महीने बाद ही रिजल्ट दे दिया था
मुख्यमंत्री के क्षेत्र सरदारपुरा से कांग्रेस 44 हजार वोटों से हार गई। मुख्यमंत्री के बेटे लाखों के अंतर से चुनाव हारे। छह महीने में ही सरकार ने ऐसा क्या बुरा कर दिया था। इस पर चिंतन करने की जरूरत है कि यह क्यों हुआ। जनता ने छह महीने बाद ही अपना रिजल्ट दे दिया था। यह साफ संकेत था। पायलट को सीएम नहीं बनाने पर जनता ने ऐसा किया।
Next Story