बिहार

3 दिन पहले बैरक से हुआ था लापता; SP ने दिया बड़ा बयान

Admin4
28 July 2022 4:57 PM GMT
3 दिन पहले बैरक से हुआ था लापता; SP ने दिया बड़ा बयान
x

तीन से लापता पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही का शव पुलिस लाइन के पीछे एक नाले से गुरुवार को बरामद किया गया। इससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। एसपी स्वयं घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की तहकीकात की। मृत जवान अजीत कुमार सिंह सीवान जिले के महाराजगंज थाने के जगदीशपुर गांव के नंद किशोर सिंह का पुत्र था। वह एक वर्ष से पुलिस लाइन में तैनात था।

नगर थाने की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि शव पूरी तरह से विकृत हो गया था। जिससे स्पष्ट रूप से उसकी पहचान नहीं हो सकी है। अब तक की पुलिस के तफ्तीश में मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। लोगों में हत्या कर शव को नाले में फेंके जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है अजित कुमार सिंह पिछले सोमवार की रात दो बजे पुलिस लाइन के बैरक से लापता हो गया था। पुलिस मेंस एसोसिएशन ने नगर थाने में उसकी गुमशुदगी की इत्तिला दी थी। पुलिस लापता जवान की खोजबीन में जुटी थी।

इस बीच गुरुवार की सुबह उसका शव नाले में मिला। शव को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने देखा। फिर इसकी सूचना पुलिस को मिली। मौत की सूचना मिलने के बाद मृत जवान के परिजन एवं रिश्तेदार भी सदर अस्पताल पहुंच गए। उसके एक रिश्तेदार ने बताया कि चेहरा काफी सूज जाने के कारण स्पष्ट पहचान नहीं हो पा रही है। लेकिन,अजित कुमार के शव होने की ही आशंका है। उसके सिर पर गहरे जख्म के निशान भी मिले हैं। पुलिस लाइन के मेजर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में मृत जवान को अंतिम सलामी देने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही पुलिस

मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस पुलिस लाइन में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। कैमरे में वह दो बजे रात को पुलिस लाइन से निकलता हुआ दिख रहा है। पुलिस सड़क पर लगे कैमरे से उसके बारे में पता लगाने में जुटी है। उसके मोबाइल की भी तलाश की जा रही है।

अपने बैरक से अचानक अजित कुमार सिंह तीन दिन पूर्व गायब हो गया था। कपड़े से फिलहाल शव की पहचान की गई है। शव काफी समय तक पानी में रहने के कारण पूरी तरह से सूज गया है। जिससे स्पष्ट पहचान नहीं हो पा रही है। वैसे मृत जवान पुलिस लाइन में तैनात था। मामले की पुलिस तफ्तीश कर रही है। - आनंद कुमार, एसपी गोपालगंज

Next Story