
x
Patna पटना : बिहार में देर रात आये भूकंप से लोगों में खौफ का माहौल बना हुआ है. इस बीच मौसम विभाग ने आज और कल तेज हवाओं के साथ वज्रपात और बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी ने आंधी-तूफान को लेकर चेतावनी भी जारी की है और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है
मौसम #चेतावनी #बिहार #दिन-1 से दिन-7 तक pic.twitter.com/5Zv6WCtwvM
— मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna) February 27, 2025
मौसम विभाग के अनुसार, 28 फरवरी और 1 मार्च को पश्चिम और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और बारिश की संभावना है.
इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है. मौसम विभाग ने किसानों के लिए भी चेतावनी जारी की है. विभाग ने कहा कि बारिश और तेज हवाओं से गेहूं की फसल को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है.
तापमान में उतार-चढ़ाव की बात करें तो पिछले 24 घंटों में मधुबनी में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, कुछ जिलों में तापमान में गिरावट देखी गयी है
TagsBihar आंधी-तूफानतेज बारिश चेतावनीBihar stormheavy rain warningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





