
x
लखीसराय। बिहार में शरबबंदी कानून लागू है। इसके तहत इसका सेवन या कारोबार करने पर पुलिस टीम के तरफ से एक्शन भी लिया जा रहा है। बाबजूद इसके इस कानून की हकीकत क्या है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। इस बीच अब एक ताजा मामला लखीसराय जिले से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक वार्ड सदस्य के घर शराब पार्टी का आयोजन किया जा रहा था। सबसे बड़ी बात है कि, इस पार्टी में महिला भी शामिल थी।
मिली जानकारी के मुताबिक, लखीसराय शहर में हलसी प्रखंड के एक वार्ड सदस्य के घर पर शराब पार्टी चल रही थी। जिसकी सूचना उत्पाद विभाग की टीम को लगी और अब टीम वहां पहुंची और वहां का नजारा देखा तो वो लोग भी दंग रह गए। टीम ने यहां से शराब के नशे में दो महिला समेत पांच लोगों को अरेस्ट किया है।
जानकारी के अनुसार, शहर के पुरानी बाजार वार्ड नंबर 13 स्थित संतर मोहल्ला में हलसी प्रखंड के एक वार्ड सदस्य के घर शराब पार्टी चल रही थी। जिसके बाद वहां उत्पाद विभाग की टीम पहुंची और आरोपियों को अरेस्ट कर उत्पाद थाने ले गई। इनलोगों के गिरफ़्तारी की पुष्टि इंस्पेक्टर उत्पाद राकेश कुमार ने की है। गिरफ्तार पांच लोगों में बड़हिया प्रखंड के पंचायत सचिव अशोक यादव, हलसी प्रखंड के वार्ड सदस्य मनोहर कुमार के साथ एक उसके घर का नौकर और दो महिला शामिल हैं। यह दोनों महिला दूसरे जिले की बताई जा रही है।
आपको बताते चलें कि, पुलिस ने जिस मकान में छापेमारी की है वहां इससे पहले भी अनैतिक कार्य भी होते हैं। वहां अक्सर शराब पार्टी चलती है। जिसमें सरकारी कर्मी से लेकर पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल होते हैं। अब उत्पाद विभाग की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story