बिहार

मोकामा में 53.45 प्रतिशत व गोपालगंज में 51.48 प्रतिशत हुई वोटिंग, 6 को होगी मतगणना

Admin4
3 Nov 2022 6:46 PM GMT
मोकामा में 53.45 प्रतिशत व गोपालगंज में 51.48 प्रतिशत हुई वोटिंग, 6 को होगी मतगणना
x
पटना। बिहार में 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर मतदान समाप्त हो गया है। बता दे की दोनों सीटों पर कुल मिलाकर 52.38 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इसमें मोकामा में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। गोपालगंज विधानसभा में 6 बजे तक 51.48 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि मोकामा में 53.45 प्रतिशत वोटिंग हुई है। बता दे की मोकामा में शांतिपूर्ण वोटिंग शुरुआत हुई। लेकिन दोपहर बाद मोकामा टाल के ईसानगर में दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। वही इस दौरान जमकर ईंट पत्थर बरसाए गये। इससे अफरी-तफरी मच गयी। मिली जानकारी के मुताबिक इसमें कई लोग घायल हो गये हैं।
वही इसकी सूचना मिलने पर पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और बदमाशों को खदेड़ा। वहीं तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। वहीं गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में RJD प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता ने नगर थाने में 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। थाने में दिए गए आवेदन में उन्होंने आरोपियों पर नामांकन रद्द होने की अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है। वही बता दे की गुप्ता ने BJP, एआईएमआईएम और बसपा कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज करायी है। इसमें सन्नी सिंह विकास, ईं. अर्जुन सिंह, अरमान खान, विशाल सिंह, प्रेम रवि, रोशन कुमार, क्षत्रिय टाइगर यादव, गुड्डू कुमार, अनस सलाम, राजन, अभय यादव नामजद अभियुक्त बनाये गए हैं।
Admin4

Admin4

    Next Story