
x
बड़ी खबर
दरभंगा। दरभंगा के गोढ़ियारी गांव की एक महिला के घर के गाछी का आम कुछ लोगों ने तोड़कर उसकी जमकर पिटाई की। जिससे महिला बेहोश हो गई। महिला को बेहोशी की हालत में डीएमसीएच भर्ती करवाया गया। जहां उसकी इलाज चल रहा है। रंजू देवी उम्र 32 वर्ष पति बसंत कुमार सिंह जो देहरादून में मजदूरी का काम करता है। उसके दो बेटे हैं दोनों ही बाहर रहता है।
वहीं महिला घर में अकेली रहती है। वह ग्राम गोढ़ियारी, पोस्ट गोढ़ियारी, थाना बिशनपुर, जिला दरभंगा की रहने वाली है। उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। महिला को बेहोशी की हालत में डीएमसीएच में भर्ती किया गया है। ग्रामीण जयशंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि 18 जून को रंजू देवी ने थाना में आवेदन दिया था कि मेरे गाछी का आम जबरदस्ती कुछ लोग तोड़ रहे हैं।
और धमकी दिया है कि तुमको मार कर फेंक देंगे। तुम्हारी लाश को लापता कर देंगे। 20 जून को बिशनपुर थाना की पुलिस आई और दोनों पक्षों में समझौता करवा कर चली गई। जयशंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि जब गाछी में हम लोगों ने आज रंजू देवी को देखा तो उसका ब्लाउज और साड़ी फटा देखा और वह बेहोश थी। शायद महिला के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया गया था।
ग्रामीण मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रत्नेश्वर सिंह पिता सीताराम सिंहासन सिंह, ओम प्रकाश सिंह पिता सीताराम सिंह, अमन सिंह पिता रत्नेश्वर सिंह ने रंजू देवी के साथ मारपीट की उसने गाछी का सारा आम तोड़ लिया। उन्होंने कहा कि वह बेहोश है। उसके साथ क्या हुआ है महिला के होश में आने के बाद ही पता चलेगा।
Next Story