
x
मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आदिवासी समुदाय की एक महिला के साथ छह लोगों ने दुष्कर्म किया। गुरुवार देर रात को महिला ने खड़गपुर थाना में इन लोगों पर केस किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकेश मुर्मू, बट्टू टुडू उर्फ सूरज कुमार, शिवा कुमार मुर्मू, छट्टू हांसदा उर्फ मनोज हांसदा व सागर हांसदा को गिरफ्तार कर लिया। छठे आरोपित राजकुमार उर्फ राजा टुड्डू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना पांच सितंबर की देर रात की है। महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस को दिए गए आवेदन में पीड़ित महिला ने बताया कि एक माह पहले वह अपने संबंधी के साथ रोजगार करने राजस्थान के जयपुर गई थी। पांच सितंबर को महिला अपने गांव लौटी। गांव पहुंचने पर आस-पड़ोस के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि उसे गांव में रहने नहीं देंगे। इसके बाद महिला अपने घर चली गई। महिला का पति भी बाहर में काम करता है। गांव में महिला ससुर और बेटी के साथ रहती है। महिला ने पुलिस को बताया कि पांच सितंबर की रात लगभग 10 बजे घर पर छह लोग पहुंचे और कहा कि तुम्हारे जयपुर जाने वाले मामले को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई है। घर से लगभग 150 गज की दूरी पर पहाड़ के नीचे जाकर सभी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़गांवमहिलादुष्कर्मदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story