बिहार

विधानसभा अध्यक्ष के 'पावर' की विजय सिन्हा ने दिलाई याद, कहा- हम मर्यादा का पालन कर रहे, लोग हल्के में ना लें

Renuka Sahu
13 Feb 2022 2:44 AM GMT
विधानसभा अध्यक्ष के पावर की विजय सिन्हा ने दिलाई याद, कहा- हम मर्यादा का पालन कर रहे, लोग हल्के में ना लें
x

फाइल फोटो 

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय की घटना पर शनिवार को खुलकर आक्रोश जाहिर किया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय की घटना पर शनिवार को खुलकर आक्रोश जाहिर किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा के अधिकार और पावर की जानकारी सभी माननीय विधायकों को है। आसन इसका दुरुपयोग नहीं करना चाहता। हम सिर्फ इस मर्यादा का पालन कर रहे हैं। लेकिन, लोग इसे हल्के में लेंगे तो यह उचित नहीं होगा। जानकारी के मुताबिक कई विधायकों ने मामले को लेकर विशेषाधिकार हनन का मामला चलाने का भी आवेदन विधानसभा सचिवालय को दिया है, हालांकि इस बाबत पूछे जाने पर विस अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में मीडिया से बातचीत में विस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के संज्ञान में यह मामला दिया गया है। पदाधिकारियों को बिहार में सुशासन कायम करने के लिए काम करना होगा। सही में जो अपराधी हैं, उनपर कार्रवाई करनी चाहिए। सिर्फ खानापूर्ती नहीं होनी चाहिए। कार्रवाई के नाम पर कुशासन लाने और दु:शासन के मनोबल को बढ़ावा देने का खेल अब बंद होना चाहिए। इस खेल में जो संलिप्त हैं, उनकी पहचान कर सरकार कार्रवाई करे। क्या लखीसराय की घटना को लेकर सरकार से जवाब मांगेंगे?
यह पूछने पर सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार सजग है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद बैठक की है। सुशासन स्थापित करने के लिए बार-बार निर्देशित कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी जो कमजोर कड़ी है, उसे चिह्नित कर कार्रवाई हो रही है। जनप्रतिनिधियों का भी अपना फर्ज और धर्म है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, सरस्वती पूजा के मौके पर लखीसराय के अलग-अलग गांव में पूजा के दूसरे दिन ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बार बालाओं के साथ जमकर ठुमके लगाए। हथियार प्रदर्शन के साथ डांसर्स पर पैसे की बरसात की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों पर दर्ज की। पुलिस ने दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जो सिर्फ ऑर्केस्ट्रा देखने के लिए गए थे। उनसे जबरन जुर्म कबूल करने को कहा। इतना ही नहीं पैसे देकर जमानत देने की बात कही। यह बात सामने आने के बाद विधानसभा अध्यक्ष सिन्हा नाराज हो गए और पुलिस को कड़ी फटकार लगाई।
Next Story