
भागलपुर। इन दिनों भागलपुर के सोशल मीडिया में तमंचा लहराता हुआ वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। तमंचा लहराता वीडियो भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र के कोढ़ा का बताया जा रहा है। जहां इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में हथियार लहराते हुए युवकों ने रघुवीर सिंह के घर के सामने हंगामा किया। वही इसके साथ ही दरवाजा खोलने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी भी दी, हथियार कमर से निकाल कर हाथ में लेकर जा रहे शख्श का CCTV फुटेज सामने आया है। वही इसको लेकर रघुवीर सिंह की पत्नी अपनी व परिवार के जान बचाने की गुहार लगाने थाना से वरीय अधिकारियों के कार्यालय का दरवाजा खटखटा रहे हैं। लेकिन फिलहाल इस मामले को पुलिस गम्भीरता से नहीं ले रही है। वही राखी अपने पति के साथ DIG कार्यालय भी पहुँची यहाँ उन्हें सोमवार को आने के लिए कहा गया। वही डरी सहमी राखी ने बताया कि घर के सामने की ही जयशंकर सिंह अपने साथी के साथ आकर धमकी दी है।
वही उनके पास हथियार था। लगातार घर खोलने के लिए कहा जा रहा था। घर खोलते तो जान से मार देता। सामने में सड़क बनाने को लेकर वीवाद था। वही मामले के बाद थाना गए एप्लिकेशन दिये FIR दर्ज नहीं किया गया। वही उसके बाद SP के पास गए वो नहीं थे। फिर DIG पास आये यहाँ सोमवार को बुलाया गया है। काफी डर लग रहा है बच्चे के अपहरण की धमकी दी गयी है। आज कल बदमाशों का मनोबल बढ़ गया है मुख्यमंत्री जी कोई कारवाई नहीं कर रहे हैं। हम शरीफ लोग है हमें परेशान किया जा रहा है। वही इसको लेकर अधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। DSP विधि व्यवस्था गौरव कुमार ने फ़ोन पर बताया कि मामले को देखते हैं और कारवाई करते हैं।