बिहार

अवैध वसूली का वीडियो वायरल, जेल पहुंचा पुलिस

Admin2
20 May 2022 9:22 AM GMT
bihar, jantaserishta, hindinews
x
कार्रवाई के बाद महकमे में खलबली

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : भोजपुर जिले में ट्रकों से अवैध वसूली का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद एक एएसआई एवं प्राइवेट चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला कोईलवर थाना से जुड़ा बताया जा रहा है। नए पुलिस कप्तान संजय कुमार सिंह के आने के बाद इस तरह की कार्रवाई के बाद महकमे में खलबली मच गई है। इससे पूर्व भी अवैध वसूली के खेल में पुलिस पदाधिकारियों को हवालात की हवा खानी पड़ चुकी है। ताजा मामला कोईलवर थाना में पदस्थापित एक एएसआई से जुड़ा है। नए एसपी संजय कुमार सिंह ने गुरुवार की रात गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

बताया जा रहा कि इंटरनेट मीडिया पर वाहनों से अवैध वसूली का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में पुलिसकर्मी वसूली करते पाए गए थे। संबंधित वीडियो एसपी को भी भेजा गया था। एसपी ने एएसपी हिमांशु को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिए थे। इधर, गुरुवार को जांच के दौरान आरोप सत्य पाए जाने के बाद एएसआई विजय कुमार दुबे एवं प्राइवेट चालक टेम्पू को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद थाने में पदस्थापित पुलिसकर्मी सकते में पड़ गए। एसपी ने बताया कि जांच में पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। इस अवैध वसूली के नेटवर्क से जुड़े और लोगों का पता लगाया जा रहा है। जल्द अन्य तत्वों को भी चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
सोर्स-jagran


Next Story