भारत
महिला को शादी का प्रस्ताव ठुकराना पड़ा भारी, गले में तार बांधा, फिर...
jantaserishta.com
6 Oct 2024 9:44 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
आरोपी गिरफ्तार.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक 31 वर्षीय शख्स को कथित तौर पर एक महिला को बिजली का करंट देने की कोशिश करने के मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया गया है. पीड़िता ने आरोपी के शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था.
आरोपी की पहचान विक्की हजारे (31) के रूप में हुई है. आरोपी चार महीने पहले सोशल मीडिया पर तलाकशुदा महिला से मुलाकात की थी और कथित रूप से उनके बीच प्रेम संबंध बन गए थे. पुलिस के अनुसार, जब महिला ने उसके साथ रिश्ता खत्म कर लिया और उसके विवाह प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो चीजें बदतर हो गईं.
शनिवार सुबह, हजारे महिला के घर पहुंचा और आंगन के एक कमरे में छिप गया. पुलिस ने बताया कि जब महिला काम पर जाने की तैयारी कर रही थी तो इसी दौरान उसने महिला को पकड़ लिया. उसके गले में एक इलेक्ट्रिक मोटर का तार बांध दिया और उसे बिजली कंरट देने की कोशिश की.
महिला की चीख सुनकर उसकी मां और उसका बेटा सतर्क हो गए और उसकी मदद के लिए दौड़े. पड़ोसियों की मदद से हजारे को पुलिस के हवाले कर दिया गया. एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





