
x
पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगेली नयां टोला के पास शनिवार को मजदूरी करने घर से निकले युवक को किसी अज्ञात वाहन के ठोकर से वह बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोग पहुंचते तब तक चालक वाहन लेकर भाग गए। लोगो ने जख्मी युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पूर्णिया पहुंचाया। लेकिन उस ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड दिया। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान मरंगा थाना क्षेत्र के गंगेली नयां टोला के रहने वाले बुद्धू ऋषि का बेटा जोगेश्वर ऋषि (22 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहीं मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गई।
मृतक के परिजनो ने बताया कि जोगेश्वर ऋषि मजदूरी करता था। वह मजदूरी करने के लिए जा रहा था तभी घर के पास ही किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से बुरी तरह जख्मी हो गए और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 2 साल पहले ही जोगेश्वर की शादी हुई थी। पत्नी भी छोडकर कहीं चली गई है। उनके माता पिता भी नहीं है। जोगेश्वर तीन बहन और दो भाई से है। बडे भाई भी अपने ससुराल में रहता है। बहनो की भी शादी हो चुकी है। वह अकेले ही घर में रहता था और मजदूरी कर अपना भरन पोषण करता था।
Next Story