बिहार

लालू यादव के घर के बाहर फेंकी गई सब्जी, सुरक्षाकर्मियों पर लगा ये आरोप

jantaserishta.com
25 Oct 2021 12:22 PM IST
लालू यादव के घर के बाहर फेंकी गई सब्जी, सुरक्षाकर्मियों पर लगा ये आरोप
x

पटना: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव 3 साल बाद रविवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे. ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ता और उनके फैन उनकी एक झलक पाने को बेताब हैं. इसी चाहत से पार्टी के पुराने कार्यकर्ता सोमवार को लालू यादव से मिलने पहुंचे. लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें लालू से मिलने नहीं दिया. इसके बाद नाराज होकर कार्यकर्ता ने लालू के घर के बाहर सब्जी फेंक दी और चले गए.

लालू यादव की पार्टी राजद के पुराने कार्यकर्ता नटवरलाल उनके आवास 10 सर्कुलर रोड पर पहुंचे थे. वे लालू को देने के लिए लौकी, भिंडी और मशरूम लेकर आए थे. लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें लालू से नहीं मिलने दिया.
नटवरलाल खास अंदाज में आए थे. उनके हेलमेट पर आरजेडी का चुनाव चिन्ह लालटेन भी बना था. नटवरलाल ने कहा, मैं लालू का भक्त हूं. वे मेरे लिए भगवान हैं. लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने मुझे मिलने नहीं दिया. जो लोग पैसे दे रहे हैं, उन्हें ही मिलने देते हैं. जो पैसे नहीं दे पाते उन्हें लालू से नहीं मिलने दिया जाता. नटवरलाल ने कहा कि वे लालू यादव को देने के लिए सब्जी लेकर आए थे, लेकिन जब उन्हें मिलने नहीं दिया गया, तो उन्होंने उसे उनके घर के बाहर सड़क पर फेंक दिया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story