
x
विपक्ष की एकता को बनाने में नीतीश कुमार का बड़ा रोल
पटना। मणिपुर में JDU के 5 विधायक BJP में शामिल होने पर JDU राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि BJP का ये रवैया पुराना है, वे बिहार में कुछ नहीं कर पाएंगे। वे पहले से रोज नीतीश कुमार को डैमेज करने की कोशिश कर रहे थे। विपक्ष की एकता को बनाने में नीतीश कुमार का बड़ा रोल है। हम लगातार कह रहे हैं कि BJP हमारी पार्टी को बर्बाद करने में पहले से लगी हुई है। NDA में रहते हुए हम यह महसूस करते थे और आज यह बात साबित हो रही है।
मणिपुर में JDU के 5 विधायकों के BJP में शामिल होने पर JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन(ललन) सिंह ने कहा कि आप (भाजपा) तो धन-बल का प्रयोग कर रहे हैं। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में आपने क्या किया, ये देश देख रहा है। वो हमारी चिंता छोड़ दे और खुद की चिंता करे। 2024 में जुमलेबाज विदा होंगे।

Rani Sahu
Next Story