बिहार

अज्ञात युवक की चाकू से गोदकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Rani Sahu
23 Jun 2022 1:47 PM IST
अज्ञात युवक की चाकू से गोदकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
x
लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या के बाद शव को फेंक दिया गया

बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या के बाद शव को फेंक दिया गया. यह खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई और सब को देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ थाना परिसर में उमड़ पड़ी. घटना जिले के सहायक थाना रिफाइनरी क्षेत्र के सबौरा गांव स्थित गुप्ता बांध के दक्षिण चिमनी के उत्तर दिशा की है.

इस घटना को घंटों बीत गए, लेकिन उसके बावजूद अब तक शव की पहचान नहीं हो सकी है कि युवक किस गांव का निवासी है और अपराधियों ने उसकी किस प्रतिशोध में हत्या की है. मृतक के शरीर पर कई जख्म के निशान पाए गए है.
घटना स्थल से टूटा हुआ चाकू बरामद
घटना के संबंध में रिफाइनरी ओपी अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर सबौरा गांव स्थित गुप्ता बांध से दक्षिण जमीन पर पड़े एक लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है. ओपी अध्यक्ष ने बताया कि घटना स्थल से एक टूटा हुआ चाकू बरामद किया गया है और मृतक के शरीर पर जख्म पाए गए हैंय
शव को फैंक आरोपी फरार
उन्होंने बताया कि गया के दोनों कलाई और गर्दन के पीछे गहरे घाव का दाग है. प्रथम दृष्टया आशंका जाहिर करते हुए ओपी अध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने अन्यत्र हत्या कर उसके शव को बांध के निकट फेंक कर मौके से फरार हो गया है. फिलहाल थाने की पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर गौर करते हुए आगे की अनुसंधान के साथ साथ शव की पहचान की दिशा में जुट गई है.


Next Story