बिहार

अज्ञात कार ने महिला को रौंदा, हुई मौत

Rani Sahu
18 Sep 2022 7:25 AM GMT
अज्ञात कार ने महिला को रौंदा, हुई मौत
x
सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव के समीप शनिवार की देर रात एक अज्ञात कार ने महिला को रौंदा दिया। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृत महिला की पहचान बसंतपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव निवासी मुसाफिर साह की 60 वर्षीय पत्नी लवंगी देवी के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि लवंगी देवी सड़क पर टहल रही थी। इतने में बसंतपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने महिला को कुचल दिया। घटना के बाद कार चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आस-पड़ोस के लोगों को इसके जानकारी हुई तो लोग महिला को उठाकर आनन-फानन में इलाज कराने के लिए सीवान सदर अस्पताल पहुँचे जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बतादें की महिला की मौत होने की जानकारी जैसे ही परिवार के लोगों को हुई। पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों ने बताया कि महिला खाना खाकर मकान से बाहर सड़क पर टहलने के लिए गई हुई थी। घर मे पूजा-पाठ चल रहा था इसकी वजह से किसी को इसका ध्यान नहीं रहा। इतने में सड़क पर गाड़ी की तेज आवाज उन्हें सुनाई दी। वह भागे-भागे मौके पर पहुँचे तो देखा कि खून से लथपथ महिला सड़क पर पड़ी हुई हैं। जबकि अज्ञात कार सवार मौके से अपना कार लेकर फरार हो गया था। घटना के थोड़ी देर बाद गांव के दो युवाओं ने कार का पीछा भी किया। लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। वहीं इधर सड़क पर अचेत पड़ी महिला को अस्प्ताल लाया गया जहां उसकी मौत की पुष्टि हुई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बसंतपुर थाने की पुलिस महिला की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
Next Story