बिहार

दिग्विजय सिंह के कायल हो गए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बोले- मैं आपसे छोटा हूं, लेकिन रियली आपका अभिनंदन...

HARRY
30 Jun 2023 2:50 PM GMT
दिग्विजय सिंह के कायल हो गए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बोले- मैं आपसे छोटा हूं, लेकिन रियली आपका अभिनंदन...
x

भोपाल | केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की तारीफों के पुल बांधे हैं। नितिन गडकरी ने खुले मंच से दिग्विजय सिंह की प्रशंसा की। नितिन गडकरी ने दिग्विजय सिंह के पैदल चलने की क्षमता पर कहा कि मैं आपसे छोटा हूं लेकिन इतना पैदल नहीं चल सकता।

दरअसल मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह महाराष्ट्र के पुणे में प्राध्यापक रामकृष्ण मोरे जी के जीवन पर आधारित पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में पिंपरी चिंचवड़ पहुंचे थे। उसी कार्यक्रम में अपने उद्बोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंच पर उपस्थित दिग्विजय सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि "कितना बड़ा आश्चर्य का यह है दिग्विजय जी, मेरी तो हिम्मत नही होगी, मैं शायद आपसे छोटा हूं पर इतना आप पैदल जा सकते हैं, रियली आपका बहुत बहुत धन्यवाद, आपका अभिनंदन।"

बता दें कि नितिन गडकरी और दिग्विजय सिंह में एक बयान को लेकर तकरार देखने को मिली थी। 2014 में दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाए थे कि उनके अपनी पार्टी के MP अजय संचेती के साथ व्यावसायिक संबंध है, जिसके बाद गडकरी नेदिग्विजय सिंह पर मानहानि का केस ठोक दिया था। हालांकि बाद में मानहानि का केस होने के बाद दिग्विजय सिंह अपने बयान से पलट गए थे और नितिन गडकरी को पत्र लिखकर कहा था कि उन्होंने गडकरी और MP अजय संचेती से संबंधित बयान पॉलिटिकल हीट में दिए थे, जिसमें कोई तथ्य नहीं है। इसके बाद नितिन गडकरी ने कोर्ट केस वापस ले लिया था।

Next Story