बिहार

Bronze medalist जीतने वाली मनु भाकर से मिले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

Sanjna Verma
13 Aug 2024 11:37 PM IST
Bronze medalist जीतने वाली मनु भाकर से मिले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
x
पेरिस Paris: पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर ने आज केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात दिल्ली स्थित चिराग पासवान के कार्यालय में हुई।
Chirag paswan ने इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'X' पर शेयर करते हुए कहा, "पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित करने वाली देश की बेटी मनु भाकर से मुलाकात की और उन्हें उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी।"
केंद्रीय मंत्री ने आगे लिखा, "उनकी सफलता देश की भावी पीढ़ी, खासकर हमारी बेटियों को खेल के क्षेत्र में अपना नाम रोशन करने के लिए हमेशा प्रेरित करती रहेगी। हर भारतीय को आप पर गर्व है।"
Next Story