बिहार
केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा- नीतीश कुमार का अस्तित्व 'ट्विन टावर' की तरह होगा ध्वस्त
Shantanu Roy
15 Sep 2022 11:12 AM GMT

x
बड़ी खबर
भागलपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अस्तित्व ट्विन टावर की तरह ध्वस्त होने वाला हैं और उनके प्रधानमंत्री बनने का सपना केवल सपना ही रह जाएगा। अश्विनी चौबे ने यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को कंट्रोल करने वाला रिमोट राजद सुप्रीमो लालू यादव के हाथ में है। जिसको बटन दबा कर लालू यादव नीतीश कुमार को कंट्रोल करते हैं। जब चाहते हैं बटन दबाकर नीतीश कुमार का इस्तेमाल करते हैं। भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने के लिए दिल्ली प्रवास पर गए थे। वो क्या बनने का सपना देख रहे हैं, वो सब समझ आता है। वे मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं, जो कभी पूरा नहीं होने वाला है।
कुमार ने प्रदेश की जनता को ठगने का किया काम
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कुमार ने प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया है, लेकिन देश की जनता को नही ठग पाएंगे। देश की जनता जानती है कि उनके हित में काम करने वाली कौन सी सरकार है। साल 2024 के चुनाव में इसका फैसला जनता अवश्य करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा महागठबंधन की सरकार को ठगबंधन की सरकार है। जबसे ये सरकार आई है, तब से बिहार में पहले की तरह अपराध बेलगाम हो गई है। आए दिन लूट, हत्या, बलात्कार आदि की घटनाएं चरम पर है। यहां तक कि राजधानी पटना में मॉर्निंग वॉक के दौरान महिलाओं के चेन छीन लिए जा रहे हैं।
कैबिनेट में जो मंत्री बैठे हैं, कुछ अपराधी हैं तो कुछ भ्रष्टाचारी
चौबे ने कहा कि बिहार सरकार के कैबिनेट में जो मंत्री बैठे हैं, कुछ अपराधी हैं तो कुछ भ्रष्टाचारी। बिहार सरकार अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को पनाह देती है। ऐसे में मैं मुख्यमंत्री को कहना चाहूंगा कि अभी भी जागिए और बिहार को बचाइए।
Next Story