
x
Bihar बिहार: शेखपुरा में 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत 41,792 लाभार्थियों के बैंक खाते में 10 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। लाभार्थियों ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के प्रति आभार जताया है। शुक्रवार को पीएम मोदी ने 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खाते में 10 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई है। शेखपुर के नगर परिषद क्षेत्र के टाउन हॉल में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आयोजित किया गया, जहां जीविका समूह से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। डीएम आरिफ अहसन ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि इस योजना के तहत महिलाओं को अपनी पसंद का छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जा रही है, जो सफल होने पर 2 लाख रुपए तक बढ़ाई जा सकती है।
लाभार्थी पूजा देवी ने कहा कि हमें 10 हजार रुपए मिले हैं। इससे हम छोटा व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार को बधाई। भगवान उन्हें लंबी आयु प्रदान करें। नीतीश कुमार की सरकार में कानून-व्यवस्था अच्छी हुई है। पहले हम बैंक का मुंह तक नहीं देखते थे, अब बिना डर के बैंक जा रहे हैं। दुलारी देवी ने बताया कि यह बहुत अच्छी योजना है, जो महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए लाई गई है। हम मुर्गी पालन का बिजनेस शुरू करेंगे। अगर अच्छा रोजगार चलेगा तो अधिक पैसा मिलेगा। शांति देवी ने कहा कि सरकार की यह योजना बहुत अच्छी है। हम कुछ न कुछ रोजगार करेंगे।
सहायता राशि से व्यवसाय शुरू करेंगे। बंसी देवी ने कहा कि हम गरीब हैं, लेकिन सरकार हमारे बारे में सोच रही है। नीतीश कुमार बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। 10 हजार रुपए की सहायता से सिलाई मशीन खरीदकर काम शुरू कर सकती हूं। बता दें कि 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' से महिलाओं में खुशी की लहर है। पूर्णिया, पटना, नालंदा, गयाजी सहित अन्य जगहों पर योजना की लाभार्थियों ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की सराहना की है। लाभार्थियों का मानना है कि सहायता राशि से वे अपने रोजगार को आगे बढ़ाने का काम करेंगी।
Tagsबिहारमुख्यमंत्री महिला रोजगार योजनापीएम मोदीनीतीश कुमारशेखपुरामहिला सशक्तिकरणव्यवसायसहायता राशिआत्मनिर्भर महिलाएंजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





