
x
सासाराम। शेरशाह सूरी टॉम सासाराम पास तेज रफ़्तार अनियंत्रित टेंपो ने दीवाल में टकराने के बाद पलटने से सवार तीन महिला घायल हो गई। गंभीर घायल महिला रोहतास जिला के शिवसागर थाना अंतर्गत कोनकी गांव के धर्मेंद्र कुमार की पत्नी सीमा कुमारी बताई गई है। घटना रोहतास जिला के नगर थाना सासाराम क्षेत्र का बताया गया। गंभीर घायल महिला को सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य घायल दो महिला को निजी अस्पताल में इलाज जारी है।
घायल महिला के परिजन ने जानकारी दी की अपने ननद को प्रसव पीड़ा होने पर टेंपो पर सवार होकर सासाराम आ रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित टेंपो शेरशाह सूरी टॉम सासाराम के पास दीवार से टेंपो टकरा कर पलट गया। जिसमें सवार तीन महिला घायल हो गई। इस घटना में गंभीर महिला सिमा देवी को सदर अस्पताल सासाराम में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है। सासाराम जीटी रोड पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार एक बाइक सवार के डिवाइडर में टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर उसे तड़पते हालत में देखकर स्थानीय लोग की मदद से सदर अस्पताल सासाराम भर्ती कराया गया है। घायल बाइक सवार दवनपुर के ओमप्रकाश कुमार बताया गया। जिसे सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन में कोहरा मचा हुआ है।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़अनियंत्रित टेंपोपलटीदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story