बिहार

अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी तेज रफ्तार चार चक्का वाहन, महिला सहित दो व्यक्ति की मौत

Rani Sahu
22 Nov 2022 7:28 AM GMT
अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी तेज रफ्तार चार चक्का वाहन, महिला सहित दो व्यक्ति की मौत
x
अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी तेज रफ्तार चार चक्का वाहन
मधुबनी : मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के खैरीबांका के पास सोमवार की देर रात तेज रफ्तार चार चक्का वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, वाहन में सवार एक महिला सहित दो व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब पति अपने पत्नी को मायके से लेकर चार चक्का वाहन से सुसराल जा रहा था। इसी दौरान खैरीबांका के पास वाहन तेज रफ्तार होने की वजह से अनियंत्रित हो गई और नहर में जा गिरी।
पुलिस ने बाहर निकाला शव
इस घटना में वाहन पर सवार पति-पत्नी और वाहन चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद आस-पास के लोगों की घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। वहीं इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। वहीं नहर में गिरे वाहन को बाहर निकाला गया। वाहन में बैठे तीनों मृतक को बाहर निकाला गया, जिसके बाद पुलिस ने तीनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों मृतक की पहचान बिस्फी निवासी राज कुमार यादव उम्र 25 वर्ष, मृतका रूबी कुमारी उम्र 22 वर्ष, तीसरे मृतक विकास कुमार यादव उम्र 27 वर्ष के रूप में की गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Next Story