बिहार

फूफा एवं भतीजा की पापहारिणी सरोवर में डूबने से हुई मौत

Admin Delhi 1
25 Jun 2022 1:39 PM GMT
फूफा एवं भतीजा की पापहारिणी सरोवर में डूबने से हुई मौत
x

सिटी न्यूज़: जिले के बौंसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंदार पर्वत की तराई स्थित पापहारिणी सरोवर में स्नान करने के दौरान पानी में डूबने से फूफा एवं भतीजा की मौत हो गयी। घटना शनिवार दोपहर की है। जानकारी के अनुसार बांका थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव निवासी 35 वर्षीय शिव कुमार पंडित अपनी पत्नी झालो देवी, साला बाराहाट थाना क्षेत्र के भंगा गांव निवासी सोहनलाल पंडित और उनकी पुत्री सुनीता, पुत्र आशीष व अन्य लोगों के साथ पापहारिणी सरोवर स्नान करने आये थे। फट्टा महादेव मंदिर के घाट समीप स्नान के दौरान सीढ़ी से नीचे उतरने के क्रम में गहरे पानी में शिव कुमार पंडित एवं सोहनलाल पंडित का 17 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार डूबने लगे। हालांकि दोनों ने एक दूसरे को बचाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन पानी गहरा होने की वजह से डूबने के कारण दोनों की मौत हो गयी।

स्थानीय लोगों के प्रयास से करीब एक घंटे के बाद दोनों के शव को बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर बाराहाट अस्पताल के एंबुलेंस के जरिए दोनों के शव को जांच पड़ताल के लिए बाराहाट ले गया। जहां जांच के बाद डॉ. निलांबर निलय ने मौत की पुष्टि की। उधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम: घटना के बाद भारी संख्या में लोगों की भीड़ सरोवर समीप उमड़ गयी। मृतका की पत्नी झालो देवी, बहन सुनीता, चाची गीता देवी सहित अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Next Story