बिहार

ठनका गिरने से बाइक सवार दो युवक की मौत

Rani Sahu
24 Aug 2023 5:18 PM GMT
ठनका गिरने से बाइक सवार दो युवक की मौत
x
बिहार : बिहार के इस मानसूनी सीजन एक बार फिर आसमानी आफत का कहर देखने को मिला है। यहां जमुई जिले में आज ठनका गिरने से बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई है। जिसके बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल बना हुआ है। इस घटना में मृत युवक के परिजनों को इस बारे में जानकारी दी गई है। जिसके बाद उनका रो - रो कर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के मुताबिक,जिले के सिकन्दरा- लखीसराय मुख्य मार्ग लोहंडा के समीप गुरुवार को उमश भरी गर्मी के बाद मौसम ने अचानक मिजाज बदला है। इसके बाद आसमान से बारिश के साथ तेज मेघ गर्जन होने लगा इसी दौरान BR 53 F1958 नंबर की टीवीएस बाइक पर सवार होकर दो युवक बारिश से बचने के लिए सिकंदरा लखीसराय मुख्य मार्ग लोहंडा के समीप बरगद के पेड़ के नीचे छुप गए। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दोनों युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।
इस घटना में मृतक युवक की पहचान लखीसराय जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के दुरडीह निवासी, मनीष कुमार पिता अशोक मंडल, रिकी कुमार पिता उमेश यादव के रूप में की गई है। वही घटनास्थल पर सिकंदरा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Next Story