बिहार

भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत, 7 लोग घायल

Rani Sahu
22 April 2023 7:26 AM GMT
भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत, 7 लोग घायल
x
नवादा: बिहार के नवादा में भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए हैं। घटना रजौली थाना क्षेत्र के करीगांव के पास की है। बताया जा रहा है कि शनिवार को कार सवार लोग रजरप्पा से पूजा कर वापस नालंदा के नूरसराय लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में घायल हुए बाकी सात लोगों का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची और हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मृतक दोनों महिलाओं के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Next Story