
x
Bhagalpur भागलपुर: केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी स्लैबों में की गई कटौती की वजह से देश के अधिकतर हिस्सों में मोटरसाइकिल और कार खरीदारों में बढ़ोतरी देखने को मिली। इसी क्रम में बिहार के भागलपुर में टू-व्हीलर शोरूम में ग्राहकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। विश्वकर्मा पूजा के दौरान इस बार खरीदारी ठंडी रही, क्योंकि लोग 22 सितंबर से लागू होने वाली जीएसटी कटौती का इंतजार कर रहे थे। इस कटौती के बाद टू-व्हीलर की कीमतों में कमी आई, जिससे मध्यम वर्ग के ग्राहकों में उत्साह का माहौल है।
भागलपुर के विभूति होंडा शोरूम के संचालक अमित कुमार ने आईएएनएस को बताया कि जीएसटी कटौती के बाद से अब तक लगभग 150 गाड़ियां बिक चुकी हैं। इसके अलावा, दुर्गा पूजा के अष्टमी तक के लिए 40 गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है। धनतेरस के लिए भी ऑर्डर मिलना शुरू हो गया है। अचानक इस बढ़ोतरी का कारण हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा टू-व्हीलर पर जीएसटी में की गई कटौती है। उन्होंने कहा, "जीएसटी कम होने से ग्राहकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। लोग अब अपने बजट में अच्छी गाड़ियां खरीद पा रहे हैं, जिससे शोरूम में रौनक है।"
शोरूम में स्कूटी खरीदने आई श्वेता भारती ने खुशी जताते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मध्यम वर्ग के लोगों को बड़ी राहत दी है। जीएसटी कम होने से टू-व्हीलर मेरे बजट में आ गए हैं। आज मैं अपनी पसंद की स्कूटी खरीदने आई हूं और बहुत खुश हूं। यह हमारे लिए एक राहत भरी सौगात है।" श्वेता जैसे कई ग्राहक इस कटौती से लाभान्वित हो रहे हैं और उत्साह के साथ खरीदारी कर रहे हैं।
यह जीएसटी कटौती मध्यम वर्ग के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे टू-व्हीलर की कीमतें और किश्तों में कमी आई है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इससे न केवल ऑटोमोबाइल सेक्टर को बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि दुर्गा पूजा और धनतेरस जैसे त्योहारी सीजन में यह कटौती ग्राहकों के लिए एक बड़ा तोहफा साबित हो रही है। शोरूम संचालकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में बिक्री और बढ़ेगी।
Tagsजीएसटी कटौतीटू-व्हीलर बिक्रीभागलपुरहोंडा शोरूमदुर्गा पूजाधनतेरसऑटोमोबाइल बाजारमध्यम वर्गजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





