बिहार

नहाने गए दो छात्रों की डूबने से मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम

Tara Tandi
29 April 2024 12:54 PM IST
नहाने गए दो छात्रों की डूबने से मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
x
बिहार : घटना को लेकर बताया जा रहा है कि तेज गर्मी और उमस से राहत लेने के लिए दोनों गांव के ही निजी तालाब में स्नान करने के लिए गए हुए थे, लेकिन तालाब की गहराई अधिक होने के कारण ये घटना घटी। जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
इस दौरान में स्थानीय गोताखोर की मदद से खोजबीन करके दोनों के शव को निकाला गया और इसके बाद आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मीनापुर लाया गया, जहां डाक्टरों ने एसकेएमसीएच में रेफर कर दिया, वहां पर पहुंचते ही देर रात को चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही मीनापुर थाने की पुलिस और अंचल अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले में अंचल अधिकारी सीओ कुणाल गौरव को सूचना मिलते ही राजस्व कर्मचारी को जांच के लिए आदेश दें दिया गया। पोस्टमार्टम कराए जाने की कवायद के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।
Next Story