बिहार
भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, अस्पताल में चल रहा इलाज
Shantanu Roy
13 July 2022 11:44 AM GMT

x
बड़ी खबर
बेगूसराय। बेगूसराय में भूमि विवाद को लेकर बुधवार की सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दबंगों ने एक परिवार के चार सदस्यों को इट और रड से बुरी तरीके से पीटकर जख्मी कर दिया। इससे महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघी मोहल्ले में घटी है।
बताया जा रहा है कि बाघी निवासी विपिन साह का अपने गोतिया रतन साह के साथ जमीन को लेकर कई सालों से विवाद हो रहा है। जख्मी परिजनों ने आरोप लगाया कि बीते कुछ दिनों से आरोपी पक्ष द्वारा लड़ाई झगड़ा मारपीट करने की योजना बनाई जा रही थी। बुधवार की सुबह-सुबह हम लोग अपने घरों पर बैठे थे। तभी बिना कोई बात विवाद के आरोपी पक्ष ने करीब दस की संख्या में घर पर चढ़कर हमला कर दिया।
दबंग रतन साह अपने कई सहयोगियों के साथ आज सुबह हमला कर दिया। इस घटना में विपिन साह और उसके भाई उदय साह समेत घर की महिलाओं के साथ लाठी-डंडे रड और ईंट से जमकर पिटाई की। इस मारपीट में महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना लोहिया नगर पुलिस को दी गई है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Next Story