
x
Patna पटना: बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की अलग-अलग टीम ने मंगलवार को नालंदा और नवादा जिले में दो राजस्व कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के एक अधिकारी के मुताबिक, नालंदा जिले के राजगीर अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी अखिलेश साह को 45 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए छबीलापुर रोड स्थित लेदुवा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है।
बताया गया कि छबीलापुर के रटना गांव निवासी राजीव कुमार ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि राजस्व कर्मचारी साह द्वारा जमीन का परिमार्जन करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।
ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम दृष्ट्या आरोप सही पाए जाने के पश्चात इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक अखिलेश कुमार के नेतृत्व में एक धावा दल का गठन किया गया। इसके बाद मंगलवार को तय समय के मुताबिक आरोपी साह को 45 हजार रुपए लेते गिरफ्तार कर लिया गया।
इधर, एक दूसरे मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने नवादा जिले के रोह अंचल में नियुक्त गुलशन कुमार को 35 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। बताया गया कि रोह के बेलडीह गांव निवासी मंटू कुमार ने ब्यूरो कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी गुलशन कुमार जमीन का परिमार्जन करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
शिकायत के बाद ब्यूरो ने पुलिस उपाधीक्षक विकास कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक धावा दल का गठन किया और मंगलवार को रोह थाना क्षेत्र के सीतापुर वंशीचक मोड़ से आरोपी गुलशन कुमार को 35 हजार रुपए लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि बिहार के डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा बार-बार अधिकारियों को गलत काम नहीं करने की चेतावनी दे रहे हैं, इसके बावजूद राजस्व कर्मचारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
Tagsबिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरोरिश्वतखोरीराजस्व कर्मचारी गिरफ्तारनालंदानवादाजमीन परिमार्जनभ्रष्टाचारबिहार सरकारविजय कुमार सिन्हाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





