
x
बेगूसराय। जमीनी विवाद में बेगूसराय में दो पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में 2 लोगों को गोली लग गई है। गोली लगने से दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना बलिया थाना क्षेत्र की है। घायल व्यक्ति की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के रहने वाले खिलाड़ी ठाकुर का पुत्र अर्जुन ठाकुर एवं राजकुमार ठाकुर के रूप में की गई है।
घायल अर्जुन ठाकुर ने बताया है कि दबंग व्यक्ति रविंदर यादव का पुत्र अपने आधा दर्जन बदमाशों के साथ जबरन जमीन कब्जा करने के लिए आया था। जब इसका विरोध किया गया तो उसके तरफ से लाठी-डंडे से पिटाई कर दिया. बाद में उन लोगों ने ताबड़तोड़ लगातार गोली फायरिंग की। गोली लगने से अर्जुन ठाकुर एवं राजकुमार ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल होने के बाद आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि 14 कट्ठा जमीन का विवाद है जो कि जबरन दबंग व्यक्ति हथियार के बल पर जमीन कब्जा करना चाहता है। फिलहाल इस घटना के बाद मौके पर बलिया थाने के पुलिस पहुंच कर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में पुलिस कैंप कर रही है। बलिया थाना अध्यक्ष ने बताया है कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट और गोलीबारी की बात सामने आ रही है। हमले में दो व्यक्ति घायल होने की सूचना है जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story