बिहार

मवेशी चोर हत्याकांड के तीन नामजद आरोपी में से दो गिरफ्तार, कांड में 25 अज्ञात और 3 हैं नामजद

Shantanu Roy
6 Aug 2022 1:21 PM GMT
मवेशी चोर हत्याकांड के तीन नामजद आरोपी में से दो गिरफ्तार, कांड में 25 अज्ञात और 3 हैं नामजद
x
बड़ी खबर

अररिया। जिले के सिमराहा थाना क्षेत्र के पोठिया गांव में एक दिन पूर्व मवेशी चोर को देर रात ग्रामीणों ने सुनील कुमार यादव के गौशाला से मवेशी चोरी के आरोप में खवासपुर के देवपुरा केबलासी निवासी 50 वर्षीय लखन राम की पिटाई कर हत्या कर दिया था।मृतक लखन राम की इतनी बुरी तरह से पिटाई की गई कि महज कुछ देर बाद ही सदर अस्पताल में ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

आक्रोशित भीड़ के द्वारा चोर की हत्या के मामले में सुनील यादव पिता सिकंदर यादव, शंकर यादव पिता विनोद यादव, अनमोल यादव यादव पिता विजय यादव सहित पच्चीस अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जिसमे सिमराहा पुलिस ने शनिवार को सुनील यादव और शंकर यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गृहस्वामी सुनील यादव के द्वारा भी भैंस चोरी करने का आरोप लगाते हुए मृतक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। इधर प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि हत्याकांड में शामिल सभी अभियुक्तों को चिन्हित किया जा रहा है। सभी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Next Story