बिहार

पटना में फायरिंग कर रहे दो बदमाश गिरफ्तार

Uma Verma
30 May 2025 8:21 PM IST
पटना में फायरिंग कर रहे दो बदमाश गिरफ्तार
x

Patna पटना : 24 मई की शाम, बोरिंग कैनाल रोड पर एक काली स्कॉर्पियो ने बोलेरो कार को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद स्कॉर्पियो सवार रोहित उर्फ अल्टर को अपने साथियों के साथ वहां से लौटना पड़ा।

कुछ समय बाद, रोहित ने समीर और आशीष को बुलाया, और तीनों ने मिलकर इयॉन कार से लौटकर इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में कुल 8 राउंड फायरिंग की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई फायरिंग की सूचना मिलते ही एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद मौके पर पहुंचे।

उनके बॉडीगार्ड ने जवाबी फायरिंग की, लेकिन आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने आशीष कुमार और समीर कुमार को गिरफ्तार किया और उनकी इयॉन कार को जब्त किया। बाद में, रोहित उर्फ अल्टर और शिबू ने पटना सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। अब भी तीन आरोपी—शिबू, शानू और रोहित उर्फ अल्टर—फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है

Next Story