बिहार

लक्ष्मण डुमरी में दो बाइक की टक्कर में दो घायल

Admin Delhi 1
24 July 2023 11:47 AM IST
लक्ष्मण डुमरी में दो बाइक की टक्कर में दो घायल
x

सिवान न्यूज़: थाने के रघुनाथपुर-सिसवन मुख्य सड़क पर लक्ष्मण डुमरी गांव में पास दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें स्थानीय लोगों ने रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफरल कर दिया गया. घायलों की पहचान टारी निवासी चंदन कुमार और उनकी पत्नी रूबी देवी के रूप में की गई है. रेफरल अस्पताल में टीका दिलवाने के लिए बाइक से पत्नी व बच्चे के साथ आ रहे थे. उसी क्रम में लक्ष्मण डुमरी चट्टी पर रघुनाथपुर के तरफ जा रही एक बाइक से उनकी टक्कर हो गई.

हसनपुरा में सड़क दुर्घटना में महिला घायल एमएच नगर थाना के समीप बीते देर शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला हुई गंभीर रूप से घायल हो गयी.

घायल महिला तेलकथू निवासी अनुज राम की पत्नी मनीषा देवी बताई जा रही है. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घायल महिला की इलाज निजी क्लिनिक में कराया गया. वहीं लोगों का कहना है की आजकल वाहन चलाने में लापरवाही बरतने के कारण घटना हो रही है.

ट्रक ने स्कूल वैन में मारी टक्कर, दर्जनभर जख्मी

छपरा-सीवान मुख्यमार्ग पर थाने के गोपालपुर गांव के समीप की दोपहर अनियंत्रित ट्रक चालक ने पीछे से एक स्कूल वैन में ठोकर मार दी. जिसके बाद स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. इस दुर्घटना में वैन चालक एवं दो शिक्षिका समेत दर्जनभर छात्र घायल हुए हैं. जिन्हें स्कूल प्रबंधन एवं पुलिस के सहयोग से सीएचसी में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने वैन चालक समेत दो छात्रों की गम्भीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल में रेफर कर दिया. जहां सभी का इलाज जारी है.

मिली जानकारी के अनुसार की दोपहर करीब 3 बजे एक निजी विद्यालय का छुट्टी होने के बाद स्कूल वैन से छात्र अपने घर जा रहे थे. इसी बीच गोपालपुर गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने स्कूल वैन में पीछे से ठोकर मार दी.

इस दुर्घटना में जहां चालक समेत दर्जनभर छात्र जख्मी हो गए. वहीं ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. वहीं इस मामले में कई से पूछताछ भी हुई.

Next Story