बिहार

यात्री से मोबाइल छीनकर भाग रहे थे दो उच्चके, रेल पुलिस ने पकड़ा

Shantanu Roy
20 Nov 2022 6:45 PM GMT
यात्री से मोबाइल छीनकर भाग रहे थे दो उच्चके, रेल पुलिस ने पकड़ा
x
बड़ी खबर
जमुई। झाझा रेलवे स्टेशन पर रेलयात्री का मोबाईल छीनने के प्रयास में दो उच्चको को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में रेल थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि दोनों उच्चके प्लेटफार्म संख्या 3 पर रेलयात्री का मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहा था। जिसे गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये दोनो उच्चकों में एक झाझा थाना क्षेत्र के चरघरा निवासी नीरज कुमार और दूसरा रेलवे कॉलोनी के रहने वाला सूरज कुमार के रूप में हुई है।
प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दोनो गिरफ्तार युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि बीते कुछ माह से किउल-जसीडीह रेलखंड पर यात्रियों से मोबाइल छीनने वाले गिरोह के द्वारा दो दर्जन से अधिक यात्रियो को निशाना बनाया जा चुका है। जिसके बाद रेल पुलिस अलर्ट है। बताया जाता है कि गिरोह के सदस्य ट्रेन आने का इंतजार करते है और जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म से खुलती है वो यात्रियों पर नजर रखता है। और ट्रेन आगे बढ़ते ही यात्री से मोबाइल छीनकर फरार हो जाता है।
Next Story