बिहार

कंकड़बाग पीसी कॉलोनी में दो बुजुर्गों की मौत

Rounak Dey
20 Jun 2023 1:10 PM GMT
कंकड़बाग पीसी कॉलोनी में दो बुजुर्गों की मौत
x

बिहार | पटना से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। दरअसल, टुटते-बिखरते रिश्तों ने तीन लोगों की जान ले ली। मृतक अकेले रहते थे जिसकी वजह से उनके मरने के बहुत दिनों बाद लोगों को इसका पता लगा। इस घटना ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि बच्चों की जिंदगी में मां-बाप क्या सच में मायने रखते हैं।

पटना के कंकड़बाग पीसी कॉलोनी में दो बुजुर्गों की मौत हुई। लाश मिलने के बाद पता चला कि किस तरह से निजी जीवन में वो परिवार के बावजूद अकेले रह गए थे। पता चला कि मृतक बीमार थे और उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था। सेक्टर डी में रहने वाले 55 साल के गुरु शरण किराए पर घर लेकर रहते थे। वो अर्से से बीमार थे। उनकी पत्नी बोरिंग रोड में उनसे अलग रहती थीं। गुरु शरण मूल रूप से मधेपुरा के बिहारीगंज निवासी थे। सोमवार को जब उनके रूम से दुर्गंध आई तो मकान – मालिक ने पुलिस को खबर की। गुरु शरण की लाश उनके बिस्तर पर ही मिली। मौत से पहले शुक्रवार को उन्होंने अपने बेटे को फोन भी किया था और अपने बीमार होने की बात बताई थी।

दूसरा मामला कंकड़बाग की पीसी कॉलोनी सेक्टर E का है। जहां 48 साल के संजय सिंह रहते थे। वहां के थानेदार के मुताबिक संजय मानसिक तौर पर बीमार थे। उनकी पत्नी भी उनसे अलग रहती थीं। संजय का खुद का मकान था और वो थर्ड फ्लोर पर रहते थे। बाकी के फ्लोर को उन्होंने किराए पर दे रखा था। शव से बदबू आने पर किराएदारों ने ही पुलिस को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उनके दरवाजे को तोड़ शव को बाहर निकाला।

वहीं तीसरा मामला पटना सिटी के चौक थाना इलाके का है। यहां के निवासी सुभाष प्रसाद, उम्र 58 साल का शव उनके कमरे में मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए NMCH भेजा गया। थानेदार के मुताबिक सुभाष की मौत करीब तीन दिन पहले ही हो गई थी। सोमवार को जब सुभाष के कमरे से दुर्गंध आई तो मौत का पता चला। अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत की वजह का सही पता चल सके।

Next Story