बिहार

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न

Admin4
6 March 2024 2:43 PM IST
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न
x
लखीसराय। महिला एवम बाल विकास निगम के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का समापन गांधी मैदान लखीसराय में किया गया। दूसरे दिन का खेल खो खो, वालीबाल, फुटबाल सभी उम्र की विधाओं का खेल का आयोजन हुआ। उसके बाद जिसमें जिलाधिकारी रजनीकांत के द्वारा सफल प्रतिभागियों के बीच प्रशस्ति पत्र मेडल शिल्ड, ट्रैक सूट, बैडमिटन, जूता मौजा, वालीवाल, फुटवाल, शतरंज, एमएचएम किट्स देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रजनीकांत ने कहा कि बेटी अबला नहीं सबला है, खेल प्रतियोगिता स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ सौहार्द की भावना विकसित करने में सहायक होती है। खेल के माध्यम से शारीरिक मानसिक और सामाजिक विकास होता है। यह स्वस्थ रखने दिमाग की क्षमता को विकसित करने सहित टीम वर्क करने का अवसर प्रदान करता है। यह हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है । हमें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाता है। मौके पर एसपी पंकज कुमार,एडीएम सुधांशु रंजन ,ज़िला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस वंदना पांडेय, जिला खेल पदाधिकारी सह डीपीआरओ विनोद प्रसाद ,जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, लैंगिक विशेषज्ञ नवीन कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी, कर्मी एवम प्रतिभागीगण उपस्थित थे।
Next Story