
x
बड़ी खबर
अररिया। सिकटी प्रखंड के कौआकोह पंचायत अंतर्गत रामनगर वार्ड सात मे शनिवार को दो लड़के के तालाब में डूबने से मौत हो गई।घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली आसपास के लोग सहित स्वजन तालाब पर पहुँचकर शव को तालाब से बाहर निकाला लेकिन तब तक काफी विलंब हो चुका था और दोनो की मृत्यु हो चुकी थी।घटना के बाद परिजनों का रो--रोकर बुरा हाल है। मृतको मे बरदबट्टा पलासी के 14 वर्षीय उज्ज्वल कुमार झा पिता-प्रवीण कुमार झा जो अपने नाना बिनोद झा के घर आया हुआ था तथा रामनगर के 12 वर्षीय अभिषेक कुमार पिता-परशुराम झा शामिल है।घटना के बारे मे मिली जानकारी के अनुसार दोनो लड़के सहित अन्य घर से सटे दक्षिण सड़क से पश्चिम तालाब मे नहाने गए थे।
इसी क्रम मे उज्वल फिसलकर गहरे पानी मे चला गया। जिसे डूबते देख अभिषेक भी उसे बचाने के प्रयास मे गहरे पानी मे चला गया।दोनो लड़के को डूबते देख अन्य लड़के ने शोर मचाकर हल्ला किया। जब तक आसपास से लोग आते दोनो लड़के डूब चुके थे।फिर उसका शव ही बाहर निकाला जा सका। उज्वल अपने नाना बिनोद झा के यहाँ इसी लक्ष्मी पूजा मे बरदबट्टा पलासी से आया था।अभिषेक कुमार भी अपने पिता के साथ नेपाल मे रहता था। वो भी गांव में हुए लक्ष्मी पूजा मे घर आया था। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। स्थानीय मुखिया महेंद्र यादव,पैक्स अध्यक्ष विकास यादव,सरपंच गगनदेव झा ने मृतक के स्वजनो को आपदा सहायता राशि देने की माँग की है।घटना की सुचना पाकर बरदाहा थाना के सअनि हीरा लाल मंडल सदलबल रामनगर पहुँचे।उन्होने बताया कि परिवार के लोगों की सहमति से शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
Next Story