बिहार

सांप के डसने से दो सगे भाइयों की मौत

Rani Sahu
9 Aug 2023 3:30 PM GMT
सांप के डसने से दो सगे भाइयों की मौत
x
कैमूर : बिहार के कैमूर में सांप के डसने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। यह घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के बिछियां गांव का बताया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना से गांव में मातम पसरा हुआ। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस दोनों शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार,कैमूर में दो सगे भाइयों को एक सांप ने डस कर मौत के घाट उतार दिया। दोनों मासूम सगे भाइयों की मौत से परिवार में मातम पसर गया है। यह घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के बिछियां गांव की बताई जा रही है। बताया जाता है कि घर में एक चारपाई में तीन भाई-बहन सोये थे। तभी दो सगे मासूम भाइयों को सांप ने डस लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतक दोनों मासूम बच्चे की पहचान बिछियां गांव निवासी गुड्डू बिंद के 9 वर्षीय पुत्र अमित कुमार और 6 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि,दोनों सगे भाई अपने घर में एक ही चारपाई पर सोए हुए थे. साथ में छोटी बहन भी सोई हुई थी। तभी रात के दो बजे अंधेरे में एक सांप ने पहले बड़े भाई अमित के कान में डस लिया।वहीं बगल से सो रहे छोटे भाई नीतीश को भी डस लिया। हालांकि छोटे भाई को सांप के काटने का शक परिवारवालों को नहीं हुआ। घटना के बाद परिजनों ने बड़े भाई को आनन-फानन में सदर अस्पताल भभुआ ले गए। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Next Story