बिहार

दो बाइक आपस में टकराई, दो लोग घायल

Shantanu Roy
25 Jun 2022 10:44 AM GMT
दो बाइक आपस में टकराई, दो लोग घायल
x
बड़ी खबर

जमुई। जमुई के चकाई प्रखण्ड अंतर्गत चन्द्रमंडीह इलाके में शनिवार सुबह दो बाइक की आमने सामने की जबदस्त टक्कर हो गई।जिसमें बाइक सवार एक शिक्षक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल शिक्षक को स्थानीय लोगों के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां स्थिति गंभीर होते देख डॉक्टर ने उसे देवघर रेफर कर दिया। शिक्षक की पहचान चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के डढ़वा पंचायत के बाघमारी गांव के मोहम्मद महमूद के रूप में हुए है।

जो उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंद्रमंडीह में कार्यरत है। जानकारी अनुसार हर दिन की तरह शनिवार को मो0 महमूद घर से बाइक पर सवार होकर विद्यालय चंद्रमंडी जा रहा था। इसी दौरान चंद्रमंडीह असहाना मुख्य मार्ग स्थित चन्द्रमंडीह पानी टंकी के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। शिक्षक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Next Story