बिहार

दो वाहनों के टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Admin4
9 Dec 2022 3:31 PM GMT
दो वाहनों के टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
x
पटना। दुल्हिन बाजार। थाना क्षेत्र के लाला भदसारा गांव स्थित पेट्रोल पम्प के पास शुक्रवार की शाम दो वाहनों के टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दुल्हिन बाजार प्रखण्ड क्षेत्र में लाला भदसारा गांव स्थित पेट्रोल पम्प के पास पाली बिहटा मुख्य सड़क पर शुक्रवार की शाम एक टेम्पू व मैजिक वाहन में जोरदार टक्कर हो गयी। जिसके चपेट में आने से बाइक पर सवार दो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान पालीगंज थाना के नगमा गांव निवासी सदाबृक्ष पासवान के पुत्र सीताराम पासवान व फेकू पासवान के पुत्र पिन्टू कुमार के रूप में हुआ। दोनों को इलाज के लिए दुल्हिन बाजार पीएचसी लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने घायलों की गम्भीर स्थिति को देख प्राथमिक इलाज के बाद PMCH भेज दिया।

Admin4

Admin4

    Next Story